फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, पति को भी पिटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, पति को भी पीटा
खुखुंदू के सुकरौली गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। ग्रामसभा की खुली बैठक के दौरान कुछ लोगों ने महिला ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। बैठक समाप्त होते ही प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर फिर से दोबारा हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पर पति की भी पिटाई हुई। घटना गुरुवार की दोपहर को सुकरौली में हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिसवार के राजस्व ग्राम सुकरौली के प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम पंचायत सचिव की मौजूदगी में गुरुवार की दोपहर को ग्रामसभा की खुली बैठक चल रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग शौचालय की सूची में से नाम कटवाने को लेकर प्रधान निर्मला देवी से उलझ गए। बैठक के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच किसी ने प्रधान पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके कुछ ही देर बाद फिर से दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडे और फावड़े से प्रधान निर्मला देवी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पर पति रामबहादुर को भी मारपीट कर घायल कर जानमाल की धमकी देते हुए हमलावर चलते बने। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभी वह वीआईपी ड्यूटी में रुद्रपुर में हैं। प्रधान पर हमले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें