फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी का लालच देकर छह वर्षीय बच्ची से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल (देवरिया)। टॉफी का लालच देकर एक दरिंदे ने छह वर्षीय बच्ची से रेप किया। उसके दोस्त ने वीडियो क्लिप बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव फैल गया। शुक्रवार को गांववालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव का एक युवक गांव की ही एक बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर खंडहर में ले गया। उसके साथ में युवक का दोस्त भी था। युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। देर शाम को बदहवाश बच्ची घर पहुंची और आपबीती बताई। परिवारवालों ने जानकारी गांववालों को दी। इससे गांव का माहौल गर्म हो गया। लोगों ने आरोपी युवक को खोजना शुरू कर दिया। देर शाम को वह हत्थे लग गया। गांववालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें