फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी कर्मियों से 42 हजार की लूट

Wed, 15 Mar 2017 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
एकौना थाने के समीप हुई लूट की वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को तमंचा सटाकर 42 हजार रुपये की लूट लिए। एजेंसी के दो कर्मी रसोई गैस की डिलेवरी कर वापस लौट रहे थे कि एकौना थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने डिलेवरी वैन को रोक लिया। कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। रुपयों से भरा बैग लेकर बजरंग चौराहा होते हुए गोरखपुर की ओर भाग गए। नगर में स्थित सुनीता इंडेन गैस एजेंसी से दोआबा क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


बुधवार को एजेंसी के कर्मचारी कस्बे के रहने वाले राहुल पांडेय और मुबारक खान एकौना, सरांव, बसडीला आदि गांवों में रसोई गैस की डिलेवरी करने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे सिलेंडर बांटकर लौटते समय एकौना थाने से बजरंग चौराहे पर वैन को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। दोनों युवक हेलमेट पहन रखे थे। दोनों ने वैन में बैठे डिलेवरी मैन को तमंचा सटा दिया। उन्होंने गाड़ी में रखे रुपये से भरे बैग को लूट लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों के मोबाइल की बैट्री भी निकाल ली। कर्मचारियों को धक्का देकर बदमाश भाग निकले।

वह बजरंग चौराहा होते हुए नगवा असवनपार पुल से गोरखपुर की ओर निकल पड़े। पीड़ित कर्मियों ने एक राहगीर का मोबाइल लेकर पुलिस को लूट की सूचना दी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एनके सिंह जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें