फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम आवास पर जाम किए थे सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम आवास पर मंगलवार को जाम लगाने वाले तीन नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। एसआई योगेंद्र यादव की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

देसही देवरिया ब्लॉक प्रमुख के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए निर्धारित तिथि को अचानक स्थगित किए जाने से नाराज लोग मंगलवार को अनिल सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वहां जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने से नाराज लोग डीएम आवास पहुंचकर जाम लगा दिए। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। एडीएम और सीआरओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 16 जनवरी को चर्चा के लिए तिथि बताने पर जाम खुला। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सदर कोतवाली में तैनात एसआई योगेंद्र यादव की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अनिल सिंह निवासी सहवां, श्रवण सिंह निवासी भुजौली, जगदीश समेत 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें