फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पट्टीदार को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
लार। दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में जमीन के विवाद में भाजपा नेता ने गोली मारकर पट्टीदार की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार करीब नौ बजे की है। हत्या से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने दरौली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेपुरा गांव निवासी मुरली मनोहर पांडेय शुक्रवार को अपने घर से गांव के ही किराना दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। वह अभी जनार्दन पांडेय के दरवाजे के पास पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद भाजपा के मिशन मोदी अगेन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनोज पांडेय ने गोली मार दी। रायफल से तीन गोली दागी गई, जिसमें दो गोली मुरली के पीठ और सीने में लगी। लहूलुहान मुरली को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सीवान ले जा रहे थे कि रास्ते में मैरवा के पास मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजन और ग्रामीण भड़क गए। मौके पर पहुंचे दरौली एसओ से ग्रामीणों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। सूचना पाकर एएसपी कांतेश मिश्र भी घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एएसपी ने बताया कि मौके से रायफल के तीन खोखे बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से चल रहा था विवाद
दरौली के नेपुरा गांव निवासी मुरली मनोहर पांडेय और हत्यारोपी सनोज के बीच धनतेरस के दिन से विवाद चल रहा था। बताते हैं कि सनोज ने गुरुवार की शाम मुरली पांडेय के घर पर आकर काफी गालीगलौज की थी। उस समय कोई पुरुष सदस्य घर पर नहीं था। बाद में जब मुरली पांडेय के घर के पुरुष सदस्य आए तो सनोज के साथ गालीगलौज की। मुरली की शिकायत के बाद भी पुलिस कोई रुचि नहीं ले रही थी। शुक्रवार को भी घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों के विलाप से माहौल हुआ गमगीन
लार। दरौली के नेपुरा गांव में मुरली मनोहर पांडेय की हत्या के बाद उनके परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मुरली पांडेय के बड़ा बेटा अमर पांडेय पटना सचिवालय में सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा अजय गांव रहकर पढ़ाई करता है। मुरली मनोहर पांडेय मुरली बाबा के नाम से जाने जाते थे। छोटी बेटी सुषमा की शादी तय करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें