फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। हियुवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा है कि गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हैंडपंप पर पानी पीते हुए ली गई तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे दीनदयाल भारती नामक शख्स ने व्हाट्सएप पर पोस्ट किया है। आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में शहर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें