फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
हेतिमपुर में दुर्घटना ग्रस्त एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार की देर शाम एंबुलेंस की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरमेहिया गांव निवासी रामाज्ञा साहनी 60 मंगलवार की शाम साइकिल से हेतिमपुर कस्बा में बाजार करने गए थे। वापस लौटते समय साढ़े छह बजे के करीब हेतिमपुर पश्चिमी पुल के पास कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस एक पोल से टकराकर गड्ढे में चली गई। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को हाइवे एंबुलेंस की मदद से कुशीनगर के कसया सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस के चालक और उसमें सवार एक अन्य युवक फरार हो गए। एंबुलेंस लखनऊ के एक अस्पताल की है। किसी मरीज को छोड़कर वह वापस जा रही थी। इस संबंध में हेतिमपुर चौकी प्रभारी रामरतन यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें