फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 नामजद समेत15 अज्ञात के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नामजद, 15 अज्ञात पर बलवा का केस
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर आरोपी घर छोड़कर फरार
रामपुर कारखाना के भटनी दादन चौराहे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया। विरोध करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजमद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरऌोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हरिश्चंद्र बरनवाल भटनी दादन चौराहा पर किराने की दुकान चलाते हैं। उनका पुत्र अमितेश बरनवाल रविवार को दुकान पर था। शाम करीब 7 बजे दादन गांव के कुछ लोग पहुंचे और अमितेश से उलझ गए। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर पिटाई की। दो समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बढ़ गया और पूरी रात पुलिस तैनात रही। पीड़ित हरिश्चंद्र बरनवाल की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने क़ुतुबुद्दीन, सैरुद्दीन, जमीरुद्दीन, सैरुद्दीन, नजीरूल और 15 अज्ञात लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया। रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर एके ओझा ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें