फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बाइक चुराते युवक पकड़ा गया

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
बघौचघाट। अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गुरुवार की रात तरकुलवा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनमें से एक चोर पुलिस की ही बाइक चुराने की कोशिश में था। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है।
विज्ञापन

तरकुलवा थाने का एक सिपाही साथी होमगार्ड के साथ पथरदेवा कस्बे में गश्त कर रहा था। रात करीब 10 बजे शराब की दुकान के पास बाइक खड़ी कर वह पैदल ही घूमने लगे। कुछ देर बाद उनकी नजर युवक पर पड़ी जो उनकी बाइक स्टार्ट कर रहा था। शोर मचाते हुए सिपाही और होमगार्ड उधर दौड़े तो चोर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा तो फिर वह चकमा देकर भाग गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दोबारा पकड़ लिया गया। शातिर को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ में उसने एक अन्य साथी के जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक भी बरामद की। पुलिस सूत्रों का मानें तो दोनों शातिर अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। यूपी-बिहार सीमा पर चुराकर दूसरे प्रांत में ले जाकर बेचते थे। तरकुलवा एसओ विनय सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोर बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें