सलेमपुर। बदमाशों ने एक किसान से 2.20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर बड़े बेटे की तरह दूसरे बेटे की हत्या की धमकी दी है।
इससे पूरा परिवार दहशत में है।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और छानबीन कर रही है। खुखुंदू थानाक्षेत्र के मझौवा के त्रियुगी नारायण दुबे को तीन दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया एक स्पीड पोस्ट मिला। लिफाफा खोलने पर धमकी भरा पत्र मिला। पत्र के जरिए बदमाशों ने 2.20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पत्र भेजने वाले शख्स ने अपना नाम साहिल खान गांव पनिहवा और जिला महराजगंज लिखा है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। खुखुंदू एसओ नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की सुरक्षा में सिपाहियों को लगाया गया है। सुबह मैं भी गया था। मामले की छानबीन की जा रही है।