फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी से लटकता मिला क्लर्क का शव

Sat, 01 Oct 2016 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के एक क्लर्क ने शुक्रवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को शनिवार की सुबह जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवारवालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन



गोरखपुर, ग्रीन सिटी के रहने वाले अभिनव दुबे के पिता बीआरडीपीजी कॉलेज में क्लर्क थे। उनके निधन के बाद बड़े बेटे अभिनव दुबे को नौकरी मिल गई। कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से संबंध ठीक नहीं थे। बाद में मामला न्यायालय पहुंच गया। अभिनव कॉलेज परिसर स्थित आवास में रहते थे।

शुक्रवार रात को छत के कुंडी में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गए। शनिवार को पड़ोस के लोगों ने देखा कि अभिनव कुंडी से लटक रहा है। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परिवारवालों को सूचना दी, लेकिन वे लोग बाहर गए हुए थे। रात में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि बीआरडीपीजी कॉलेज के क्लर्क ने फांसी लगाकर जान दी है। अभिनव के परिवारवालों   को सूचना दी गई है। उनके आने  पर ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें