फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरी ट्रक को बलिया पुलिस ने कुंडौली से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

पशुओं से भरे ट्रक को बलिया पुलिस ने कुंडौली से पकड़ा
पीछा कर रहे कांस्टेबल को ट्रक चालक ने किया रौंदने का प्रयास
गड्ढे में उतरा ट्रक, तब पकड़ में आया चालक, साथ ले गई बलिया पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। बलिया पुलिस से बचकर भाग रहा पशुओं से लदा ट्रक देवरिया की सीमा में घुस गया। तेज रफ्तार ट्रक ने उभांव थाने के कांस्टेबल को रौंदने का भी प्रयास किया। मईल के कुंडौली के पास अनियंत्रित होकर ट्रक गड्ढे में चला गया। मौके पर पहुंची उभांव पुलिस चालक समेत ट्रक को कब्जे में लेकर चली गई।
विज्ञापन

ट्रक में करीब पांच दर्जन पशु लदे हुए थे। उधर, मईल पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञ बना रहा। बलिया जिले के उभांव थाने का एक पुलिस पोस्ट भागलपुर पुल के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहां देवरिया से आने-जाने वाले वाहनों की बैरियर लगाकर चेकिंग होती है। रविवार भोर में उभांव पोस्ट पर एसआई विनोद यादव फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक बलिया से देवरिया के लिए आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोका तो वह गति तेज कर देवरिया की तरफ भागने लगा। उभांव पुलिस ट्रक का पीछा करने लगी। सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर कुंडौली के समीप बाइक सवार कांस्टेबल बच्चालाल ने ओवरटेक कर ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। कांस्टेबल ने कूद कर खुद को बचाया और चालक पर असलहा तान दिया। दहशत में आया चालक ट्रक को लेकर गड्ढे में चला गया। पुलिस ने ट्रक समेत उसे हिरासत में ले लिया और उभांव ले गई। ट्रक में दो दर्जन से अधिक गायें और बछड़े थे। वहीं, मईल पुलिस को पशुओं से लदे ट्रक के जिले में प्रवेश करने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें