फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार,चार चोरी का मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद
विज्ञापन

- एसपी कार्यालय से तीन दिन पूर्व महिला फरियादी का युवक ले भागा था मोबाइल
- चारों एंड्रायड मोबाइल सेट, सर्विलांस की मदद से पुलिस को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसपी कार्यालय से महिला फरियादी को झांसा देकर मोबाइल लेकर फरार युवक को पुलिस ने दबोच लिया। इसके पास से चोरी के दो अन्य एंड्रायड मोबाइल सेट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एक अन्य मामले में भी दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भी दो मोबाइल फोन बरामद किया है। तीनों चोरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से इनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला एसपी कार्यालय पर तीन दिन पूर्व फरियाद लेकर आई थी। यहां मौजूद एक युवक घर पर बात करने के लिए इसका मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। पुलिस के सामने से वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में रविवार को केस दर्ज किया था। सर्विलांस की मदद से सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के सतपोखरी गांव निवासी राकेश वर्मा के रूप में किया। इसके पास से दो चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। उधर, करीब ढ़ाई माह पूर्व राघव नगर निवासी रामनरेश मिश्रा के घर से मोबाइल चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सुभाष चौक जिला परिषद आवास से शैलेष कुमार और राघव नगर निवासी सूरज सोनकर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का दोनों मोबाइल बरामद हुआ। कोतवाल विजय नरायण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों को जेल भेज दिया गया। चार चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें