फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाट पर जा रहे युवक पर गड़ासे से हमला

विज्ञापन
गाोलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैकौली। भलुअनी क्षेत्र के पैकौली गांव में प्राथमिक विद्यालय के समीप छठ घाट की ओर जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने गड़ासे से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी मंगरू का 19 वर्षीय बेटा गोलू मंगलवार शाम छठ घाट पर जा रहा था। अभी वह प्राथमिक स्कूल के समीप पहुंचा था कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उस पर गड़ासे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया कि दिवाली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर पड़ोसी युवक और गोलू के बीच विवाद हुआ था। जिससे दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। भलुअनी एसओ विजय बहादुर ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक पर हमला हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें