फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के धोबहां गांव के समीप हुई घटना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के धोबहां गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली बांसी निवासी रिंकू अग्रहरि पत्नी ज्योति अग्रहरि (22) को बाइक पर बिठाकर किसी काम से बखिरा जा रहे थे। जबकि दूसरे बाइक पर उनके सास-ससुर भी साथ में थे। बखिरा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के मुख्य मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक को देखकर रिंकू घबरा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गई। जिससे बाइक पर बैठी ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ दूसरे बाइक पर चल रहे सास-ससुर बदहवास हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल रिंकू को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल ले गई। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक खड़ी कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें