फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने दो दुकानों में घुसकर चलाई गोली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने मात्र 20 मिनट में दो दुकानों में घुसकर ताबड़तोड़ गोली चलाईं। तीन गोली लगने से तहसील चौक स्थित एक फोटो स्टूडियो मालिक की मौत हो गई। भाग रहे बदमाशों ने गोरखपुर ओवरब्रिज के पास एक दुकान में बैठे एलआईसी एजेंट पर भी ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दी, जिससे वह गिर पड़े। शनिवार की रात नौ बजे के करीब हुई घटना से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल पर व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसपी भी दलबल के साथ पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बांस देवरिया निवासी 55 वर्षीय विद्या भास्कर जायसवाल की तहसील चौक पर फोटो स्टूडियो है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान पर काम निपटा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। बदमाशों ने भास्कर से बेटे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह बाहर गया है। यह सुनते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भास्कर के एक गोली सीने, दूसरी पेट और तीसरी कमर के नीचे लगी। वह वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुन व्यापारी और आसपास के लोग बाहर निकले। लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश स्टेशन रोड होते हुए गोरखपुर ओवरब्रिज की तरफ भागे। जहां एक दुकान में बैठे एलआईसी एजेंट अरविंद विश्वकर्मा पर भी तीन गोलियां बरसाईं। एक गोली अरविंद के पेट को चीरते हुए निकल गई। दूसरी गोली नाभी के पास लगी। तीसरी कमर के नीचे जा धंसी। वह जमीन पर गिरकर तड़फड़ाने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी। ऐतिहात के तौर पर काफी संख्या में पुलिस तहसील चौक पर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें