फर्जी हस्ताक्षर बनाकर युवक के खाते से दो लाख रुपये निकालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के मोठाई सोनारी गांव से जुड़ा है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के मोठाई सोनारी गांव निवासी गुरु प्रसाद यादव आरडीपीएल लैंडमार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। बीते दिनों गुरु प्रसाद ने राजाराम मौर्य निवासी रामपुर रामगंज थाना पीपरपुर से खाता खोलकर दो लाख रुपये जमा कराए थे।
जब समय पूरा हो गया तो गुरु प्रसाद ने राजाराम का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो लाख रुपये निकाल लिया था। पीड़ित ने स्थानीय थाने से लेकर एसपी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
थक-हारकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने आरोपी गुरु प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एसओ डीके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।