फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
खामपार थाना अंतर्गत ग्राम निपानिया पैकौली के नसीर ईट भट्ठे पर छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने वाली सामग्री तथा पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत खामपार पुलिस ने गुरुवार को बिहार सीमा पर स्थित ग्राम निशनिया पैकौली में ईंट-भट्ठे पर छापा मारकर अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। मौके से काफी मात्रा में लहन बरामद हुआ। पुलिस ने तीन लोगों को एक देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम निशनिया पैकौली के नसीर ईंट भट्ठे पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर 800 लीटर अवैध शराब पकड़ा गया। अवैध शराब बनाने वाली छह भट्ठी, 20 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए तीन धंधेबाजों को भी पकड़ा। तलाशी में उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए धंधेबाजों की पहचान पप्पू मियां ग्राम रकवा थाना भोरे, नंदलाल राम निवासी टोला बालमुकुंद थाना भोरे और राजा हुसैन अंसारी निवासी ग्राम पाखोपाली थाना भोरे जिला गोपालगंज के रुप में हुई। पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई अवधेश यादव और शिवचंद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें