फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से 19 हजार नकदी समेत छह लाख की चोरी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आर्यनगर छोटी बभनी कृष्णानगर कॉलोनी में एक बंद घर से 19 हजार रुपये नकदी समेत छह लाख रुपये से अधिक की चोरी हो गई। रात दो बजे जब परिवार के लोग पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित अशोक गुप्त का कहना है कि बस्ती के रहने वाले उनके एक रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को दिन में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित चला गया था। रात दो बजे लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। घर के आलमारी में रखा 19 हजार रुपये नकदी, 60 हजार रुपये कीमत के कपड़े और साढ़े पांच लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। सामान घर में इधर-उधर बिखरा हुआ है। अशोक ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस और डायल-100 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि बंद घर में चोरी हुई है। पीड़ित ने लगभग छह लाख रुपये की चोरी होने बात लिखी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें