फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देवरिया। पिता के अपनी ही सगी बेटियों संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाने पहुंचकर शुक्रवार को दो बेटियों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पिता कई वर्षों से उनका यौन शोषण करता आ रहा है। अब उसने तीसरी बेटी पर भी नजर डाली तो वे थाने पहुंचीं। मामला शहर के एक मोहल्ले का है। तहरीर और बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर की दो बहनों ने शुक्रवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पिता ही उनके साथ दुष्कर्म करता है। 24 वर्षीय बड़ी बेटी का कहना था कि पिता ने पहले उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वह गर्भवती भी हुई, लेकिन गर्भपात करा दिया। शादी के बाद दूसरी बेटी (22) से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन उसने कड़ा विरोध किया जिससे सफल नहीं हो सका। अब उसकी निगाह तीसरी बेटी (17) पर है। बहन की इज्जत बचाने के लिए वे थाने पहुंची हैं। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने दोनों बहनों के बयान लिए। बयान के आधार पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रेप, छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां आरोपी की पहली पत्नी की बेटी हैं। पिता और बेटियों में काफी समय से पारिवारिक विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें