फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज समेत तीन लोग लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लूट की घटनाओं में लापरवाही पुलिसवालों पर भारी पड़ गई। एक्शन में आए एसपी ने एक चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कड़ा संदेश दिया है कि लापरवाही करने वाले किसी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी तारा चंद का एसबीआई की सलेमपुर कस्बा स्थित शाखा में खाता है। सोमवार को वह 80 हजार रुपये निकाले, 35 हजार रुपये उनके पास पहले से मौजूद था। दोनों रकम एक झोले में रखकर वह घर जा रहे थे। शाम पौने चार बजे वह नवलपुर पुलिस चौकी के पास टेंपो से उतर रहे थे कि पीछे से हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने झोला छीन लिया और भाग गए। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई लूट की घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया। गुरुवार की रात उन्होंने चौकी इंचार्ज केशव राम यादव को लाइन हाजिर कर दिया। दूसरी घटना शहर के गोरखपुर ओवरब्रिज के पास बुधवार की दोपहर हुई। ओबीसी की गोरखपुर रोड शाखा से रामपुर कारखाना के बालकुंआ निवासी जयप्रकाश राव एक लाख रुपये निकालकर जा रहे थे। दोपहर में ही बाइक सवार दो बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। पुलिस केस दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी कोई पकड़ा नहीं जा सका है। प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए एसवपी ने कोबरा-08 पर तैनात सिपाही राहुल कुमार और सोनू भारद्वाज को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम देकर लुटेरों ने चुनौती दी है। लापरवाही पर चौकी इंचार्ज समेत तीन को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें