फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
हिमांशु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। स्कूल से घर लौट रहे कक्षा-एक के छात्र की बेकाबू कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटन पकहां गांव में हुई। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पकहां गांव के नोनिया टोला निवासी विपिन साहनी का बेटा हिमांशु (7) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। रोजाना की तरह वह सुबह स्कूल गया। दोपहर में छुट्टी होने पर पैदल की घर जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन गांव में ही मजदूरी करता है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें