फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
मदनपुर के गोला बाजार में दुकान में लगी आग से हुई क्षति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार में शुक्रवार की रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के गोला निवासी विनोद मद्धेशिया कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर कुछ दूर स्थित अपने आवास पर सोने के लिए चले गए। देर रात दुकान से आग की लपट निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। गांव वालों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। दुकानदार के मुताबिक आग लगने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। शनिवार की सुबह तहसील प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें