फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार कर चोरी की घटना में पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारने के मामले में चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन


घर में घुसकर चोरी व गोली मारने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दिस्तौली टोला उसका में मंगलवार की रात घर में घुसकर लूट और गृहस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर चोरी का केस दर्ज कर दिया है। हालांकि पीड़ित ने पुलिस पर धाराओं के अल्पीकरण का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम दिस्तौली के उसका टोला में मंगलवार की रात दो नकाबपोश बदमाश सुरेश प्रसाद के घर में घुस गए। नकदी और जेवरात लेकर भाग गए। इस दौरान उन्हें रोकने पर बदमाशों ने सुरेश को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ को जख्मी करते हुए बाहर निकल गई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद गुरुवार को घर पहुंचे सुरेश ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध घर में घुसकर चोरी का केस दर्ज किया है। पीड़ित सुरेश प्रसाद का कहना है कि पुलिस मामले का अल्पीकरण कर रही है। बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला किया, लेकिन इसे मुकदमे से बाहर कर दिया गया है। इसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से करेंगे। थाना प्रभारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। विवेचना में जरूरत पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें