काफलीगैर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े पांच किलो चरस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की योजना बड़े शहरों में इस चरस को बेचने की योजना थी। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी सीज किया गया है।
काफलीगैर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बागेश्वर से आ रहे वाहन संख्या यूपी 25-सीडी 0349 स्विफ्ट डिजायर को रोका। वाहन की चेकिंग के दौरान चार युवकों के पास से साढ़े पांच किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार चारों युवकों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
- अभिनंदन सिंह निवासी वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर,
- शिवम राठी निवासी ग्राम गोरा लोकनाथपुर थाना मीरगंज जिला बरेली
- संदीप कुमार ग्राम व पोस्ट सलावा थाना सलावा जिला मेरठ
- शोभित शर्मा निवासी ग्राम बहरौली थाना मीरगंज जिला बरेली
लंबे समय से कर रहे हैं चरस तस्करी
बागेश्वर। पुलिस ने बताया कि चरस तस्करी में पकड़े गए आरोपी लंबे समय से तस्करी में लिप्त रहे हैं। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं। पहाड़ से चरस ले जाकर मैदानी जिलों में बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस ने बताया कि तस्करों के तार अंतरराज्जीय गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से चरस ले जाकर रुद्रपुर,बरेली,मेरठ सहित यूपी के अन्य जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।