फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के सेवानिवृत कर्मी से 45 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मी से 45 हजार रुपये लूट लिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सिरजन गांव निवासी पल्टन प्रसाद सिंह (76) वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। पंजाब नेशनल बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा में उनका खाता है। उन्होंने चेकबुक के लिए आवेदन दिया है, लेकिन अभी उन्हें चेकबुक नहीं मिल पाया है। गांव में उनको एक जमीन खरीदनी है। इसके लिए रुपये की जरूरत थी। शुक्रवार को वह पीएनबी से 45 हजार रुपये निकालकर बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे थे। दोपहर बाद ढाई बजे अभी वह गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। पल्टन प्रसाद सिंह ने अपने अधिवक्ता बेटे आनंद सिंह को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें