फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपवा नेता गीता पांडेय पर केस दर्ज, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
एपवा नेता गीता पांडेय पर केस दर्ज, रिहा
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के विरोध पर ली गई थी हिरासत में
सरकारी कार्य में बाधा और लोक संपत्ति क्षति का केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीएम आवास के पीछे पीडब्लूडी की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान हिरासत में ली गईं एपवा नेता गीता पांडेय को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। प्रांतीय खंड के अवर अभियंता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिला प्रशासन ने डीएम आवास के पीछे पीडब्लूडी की भूमि से अतिक्रमण हटवाया। एपवा नेता गीता पांडेय इसका विरोध करते हुए अधिकारियों से उलझ गईं थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। पहले सलेमपुर फिर महिला थाने में रखा गया। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता संजय कुमार ने देर रात पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गीता पांडेय पर सरकारी कार्य में बाधा, धमकी देने और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि गीता पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें