फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों का गहना व मोबाइल छीन बदमाश भागा

विज्ञापन
छिनैती की शिकार बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के हरैया वार्ड में बच्ची का इलाज कराने आई दो सगी बहनों के गहने व मोबाइल दो बदमाशों ने छीन लिए। उनके शोर मचाने पर बदमाश पचास रुपये की नकली नोट की गड्डी फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी मीरा पत्नी जयराम अपनी छोटी बहन बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी राधिका देवी पत्नी राधाकिशन के साथ बुधवार को बच्ची का इलाज कराने आई थी। नगर के हरैया वार्ड स्थित डॉक्टर सुशील कुमार के यहां दो बदमाश पहुंचे। दोनों बहनों का पीछा करने लगे। डॉक्टर के यहां नंबर लगाकर दोनों बहनें सड़क पर आ गई। इस बीच पीछा कर रहे दो बदमाशों ने मीरा के गले से 15 हजार का मंगल सूत्र, दस हजार रुपये का मोबाइल छीन लिया। पास में मौजूद उसकी छोटी बहन राधिका से भी कान का टप्स व मोबाइल छीन लिए। महिलाओं ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने पचास रुपये की नकली नोटों की गड्डी फेंक दिया। दोनों बहनें गड्डी देखने लगी, इस बीच दोनों बदमाश मौका देख भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने नोट की गड्डी खोला तो उसमें केवल 50 रुपये के असली नोट थे। बाकी कागज बंधा हुआ था। कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें