फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत, चार घायल

Wed, 12 Sep 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
मटेहना गांव के पास पलटी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। बलरामपुर जिले के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर स्थित मटेहना गांव के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायल ढेबरूआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन


ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तालकुंडा गांव के टोला केवटलिया निवासी लवकुश चौहान की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय मंगलवार को मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होना था। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस से मुक्तेश्वर चौहान, सुरेंद्र चौहान और सनोज चौहान गोंडा और फिर प्राइवेट वाहन से बलरामपुर आए। उन्हें यहां लेने के लिए रिसीव करने के लिए औदही कलां निवासी अनिल अग्रहरि बलरामपुर गए थे। लौटते समय मटेहना गांव के पास मदरसे में छुट्टी होने के बाद निकले बच्चों को बचाने के चक्कर में बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में मदरसे की आठ वर्षीय छात्रा सबा पुत्री हवलदार निवासी मटेहना थाना कोतवाली गैसड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल अग्रहरि (22) मुक्तेश्वर चौहान (26) सुरेन्द्र चौहान(25) व सनोज चौहान (28) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां सभी को उपचार हो रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें