फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों का शीशा तोड़ा, नकदी-सामान लेकर उचक्के भागे

विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया। शहर में पुलिस के सतर्कता की फिर पोल खुल गई है। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए उचक्कों ने एक घंटे के अंतराल में शहर के दो मोहल्ले में एक ही स्टाइल में कार का शीशा तोड़ मोबाइल, नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन उचक्कों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। बीच शहर में बढ़ती दुस्साहसिक वारदातों से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा निवासी नरेंद्र प्रसाद परिवार के साथ कार से सोमवार को शहर में आए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे सिविल लाइन पर डीएम आवास के समीप कार खड़ा कर सामने स्थित दुकान पर चश्मा बनवाने के लिए गए। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा पर्स लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकान में मौजूद नरेंद्र व अन्य लोगों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। नरेंद्र के मुताबिक पर्स में एक सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद, एक मोबाइल सेट व कागजात था। मौके पर पहुंची पुलिस अभी पड़ताल में जुटी थी कि कुछ ही देर बाद दोपहर सवा एक बजे भीखमपुर रोड पर एक अन्य कार का भी शीशा तोड़कर एक युवक पर्स लेकर फरार हो गया। कार सवार सिवान जिले के सरना गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह इलाज कराने यहां आया था। पर्स में 16500 रुपये नकद, दो मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड था। पुलिस ने दोनों घटना स्थल के आस-पास के दुकानों में लगे सीसी टीवी फुटेज की जांच किया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इस बाबत सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें