फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी से दो आशियाने जले, दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना के सेखौना गांव का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के सेखौना गांव में सोमवार की देर शाम खाना बनाते समय आग लग गई। इसमें एक गाय और एक भैंस जलकर मर गई। वहीं दो घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेखौना गांव में कैलास के घर शाम को भोजन बन रहा था। साढ़े सात बजे के करीब चूल्हे से एक चिंगारी छिंटक कर बाहर निकली। पास में रखी जलावनी लकड़ी के ढेर में आग लग गई। उससे उठी लपट ने रिहायशी छप्पर को चपेट में ले लिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से कैलास व उसके भाई ध्रुव की रिहायशी छप्पर और टीनशेड जल गया। कैलास के छप्पर में बंधी एक गाय और एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई। दोनों भाइयों के घरों में रखा साइकिल, अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें