फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


नकली हार देकर सोने व चांदी का ले लिया था जेवर
शहर में सक्रिय है जालसाज महिलाओं का गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर में इलाज के लिए आई महिला को नकली हार देकर सोने और चांदी का जेवर जालसाज महिला ने ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और शहर में सक्रिय जालसाज महिलाओं की तलाश कर रही थी। इसमें शामिल एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी राजेश की पत्नी पिंकी एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने के लिए देवरिया आई थी। सुभाष चौक पर दो महिलाओं से इनकी मुलाकात हुई। जालसाज महिलाएं अपने झांसे में पिंकी को फंसा ली और उसका मांगटीका, मंगलसूत्र, टप्स, अंगूठी आदि जेवर ले लिया और इसके बदले में नकली सोने का हार दे दिया। घर जाने के बाद हार नकली होने की जानकारी महिला को हुई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मगदहिया निवासी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नकली हार, चूड़ी, मांगटीका आदि सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि महिला को जेल भेज दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य जालसाज महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें