करुअना में हुई चोरी में बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
करुअना। क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने चारों घरों से करीब करीब तीन लाख से अधिक के जेवरात सहित नकदी चुराए। विद्यालय प्रबंधक, रिटायर शिक्षक और होमगार्ड के घरों से जेवरात समेत नगदी चोरी होने की बात बताई जा रही है।
सोमवार की रात होमगार्ड किशुनदेव दूबे घर के बाहर बने टीन शेड में सोए हुए थे। जबकि महिलाएं अपने कमरों में थी। परिजनों का कहना है कि चोर मुख्य दरवाजे के रास्ते घर में घुस गए और बक्से में रखे सोने के कंगन, हार, चेन सहित पैसे से भरा गुल्लक लेकर चले गए। उसी रात सोनाड़ी इंटर कालेज के प्रबंधक विजय कुमार सिंह के घर के पीछे से चोर घर में घुस गए। चोरों ने प्रबंधक के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। यहां से 17 हजार नकद समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर चलता बने। इसके बाद रिटायर्ड शिक्षक रमाशंकर सिंह के घर से 30 हजार नगदी उड़ा दिए। चोर उसी गांव के मनोज सिंहके घर में चोर घुसे थे। लेकिन जागरण होने के कारण चोर मौके से भाग खड़े हुए। गांव के लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।