फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित बाबा राघवदास भगवान दास पोस्ट ग्रेजुएट कालेज आश्रम में एक मामले को लेकर उच्चस्तरीय जांच टीम पहुंची, जिसने विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की। जांच में आई टीम के सदस्यों से पूछने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कुछ अरसा पहले महाविद्यालय में लगाए गए सागौन के करीब 50 पेड़ विद्यालय प्रशासन की ओर से कटवाने का मामला प्रकाश में आया था। लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर से चोरी से पेड़ काटने की जानकारी होने पर वन विभाग भी हरकत में आया था। विभाग ने 48 घंटे में चोरी के काटे गए पेड़ को रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया था। मामले में विद्यालय के प्राचार्य पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जबकि इस मामले में बयान देने पर एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हरिश्चन्द्र को निलम्बित कर दिया गया था। प्रबंध समिति के मुख्य सदस्य मोहन पाठक ने पेड़ काटे जाने, निलम्बन और वित्तीय अनियमितता की शिकायत 12 जून 2017 को शासन से की थी। इस पर प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद को जांच कराने का निर्देश दिया। मामले में डा.धर्मेंद्र प्रताप शाही, राजकीय महाविद्यालय खलीलाबाद के प्राचार्य डा. माधव प्रसाद त्रिपाठी और राजकीय महाविद्यालय हरैया के डा. केसी वर्मा की गठित टीम शनिवार को करीब ग्यारह बजे विद्यालय परिसर में पहुंची। करीब पांच घंटे तक चली जांच के बाद टीम अधिकारियों ने बताया कि मिली शिकायत पर जांच की गई है। 24 जुलाई तक रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें