फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

भाटपाररानी। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में रविवार को एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 15 अप्रैल को अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने विवाहिता के कमरे में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। महिला का पति विदेश रहता है। उसके सास-ससुर किसी काम से बाहर गए थे। पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर सौ नंबर पर सूचना दी। बाद में उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। अगले दिन पीड़िता ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई थी। सुनवाई न होने पर एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। एसपी के निर्देश पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक ग्रामीणों की पिटाई से घायल है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर चल रहा है। उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें