हत्यारोपी को पकड़ने
पुलिस कोलकाता गई
प्रेमशीला हत्याकांड:
अमर उजाला फॉलोअप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के सिरजम गांव की प्रेमशीला की हत्या के आरोपी सुरेंद्र का लोकेशन कोलकाता में मिला है। गौरीबाजार थाने की टीम उसे पकड़ने कोलकाता रवाना हो गई है। गत 14 अप्रैल की देर शाम को बाजार से लौट रही प्रेमशीला (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पिता रामदरस की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने बलिया के रहने वाले सुरेंद्र नाम के युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस टीम उसकी तलाश में बलिया गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार को गांववालों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पर गांव में आकर धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस को सर्विलांस के जरिए उसके कोलकाता में होने की जानकारी मिली। गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम कोलकाता भेजी गई है।