फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस गायों और तेरह बछड़ो के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
खुखुंदू, गौवध के तस्करों के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। गोहत्या के लिए बिहार ले जा रहे गायों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने गुरुवार की देर रात खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। पुलिस का वाहन देखते ही ट्रक मालिक और चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रक में सवार छह तस्करों को पुलिस ने दबोचा। पशुओं से भरे ट्रक को तस्करों के साथ थाने लाया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक, चालक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खुखुंदू भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पेट्रोल पंप के पास घेरेबंदी कर तस्करों को इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद देवरिया की तरफ से एक ट्रक आती दिखी। उसे रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो अंदर 20 गाय और 13 बछड़ों को ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने वाहन में सवार तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस बीच ट्रक मालिक और चालक मौका देखकर भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम विनय यादव निवासी ग्राम मिसिरपुरा थाना करीमुद्दीनपुर, सरफराज, मेराज दोनों निवासी कस्बा दिलदारनगर, सुभाषचंद्र सिंह ग्राम फुल्ली थाना दिलदारनगर जिला गाजीपुर, फकरुद्दीन निवासी ग्राम धोबहिया थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी, धनंजय ग्राम सिकरौली थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार बताया। ट्रक चालक की पहचान बलिया निवासी मुन्ना यादव और चालक हरेंद्र यादव के रुप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

सुपुर्दगी में खूब चला रुपयों का खेल
खलीलाबाद से बिहार ले जा रहे गायों को सुपुर्दगी में देने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में आईडी प्रूफ जमा करा लिया। थाने में सुबह से ही खूब भीड़ लगी रही, जबकि गायों की कुल संख्या 20 थी। बावजूद इसके 100 से अधिक आईडी जमा कराया गया। एसपी के थाने आने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने भीड़ को बाहर खदेड़ दिया। एसपी के जाते ही फिर लोग एकत्र हो गए। सूत्रों की मानें तो अच्छी गायों को लेने के लिए रुपये का खेल भी खूब चला। बताया जा रहा है कि पहले से जो आवेदन किए थे। उन्हें दरकिनार कर रुपये के साथ आईडी प्रूफ जमा कराया गया। हालांकि एसओ ने रुपये लेकर सुपुर्दगी देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें