रुद्रप्रयाग। नाबालिग को भगाने के आरोपी को पुलिस ने चार साल बाद धर दबोचा। वर्ष 2014 में अगस्त्यमुनि ब्लाक क्षेत्र का निवासी प्रदीप लाल नाबालिग को लेकर फरार हो गया था। तब, उसके विरुद्ध नाबालिग के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। इधर, सत्यापन अभियान के तहत उप निरीक्षक रवींद्र कुमार, आरक्षी मनीष कुमार व गुरुदेव लाल द्वारा तीन दिन पूर्व आरोपी को शास्त्रीनगर, जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया गया। रुद्रप्रयाग लाने के बाद उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो