फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बसपा नेताओं समेत 500 अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई करने वाले पांच बसपा नेता समेत 500 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। राजनीतिक दबाव में आई कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नेताओं को मुचलके पर देर रात को छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव में होली के दिन उपद्रवियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दी। इसको लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने वाले आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया। रविवार को दलित समाज की महिलाएं और पुरुष कोतवाली क्षेत्र के पगरा के समीप सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने हाथापाई की और ईट पत्थर चलाया। उग्र लोगों को कंट्रोल करने के लिए दो थाने की पुलिस और अन्य सिपाहियों को बुलाया गया। सीओ सिटी सीताराम भी मौके पर पहुंचे और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में समझाया बुझाया। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दरोगा देवेंद्र सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़ी बुजुर्ग गांव निवासी बसपा नेता चंद्रिका प्रसाद निगम, भटवलिया निवासी अमित गौतम, अश्वनी भाष्कर, बरहज थानाक्षेत्र के रूचापार गांव निवासी मिक्की कुमार और छोटू गौतम समेत 500 अज्ञात लोगों पर सेवन सीएलए एक्ट, पुलिस पर पथराव करना, मारपीट और सरकारी कार्य में बांधा डालने का केस दर्ज किया है। गिरफ्तार बसपा नेताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने लगवाया अंबेडकर प्रतिमा
पुलिस ने पकड़ी बुजुर्ग गांव में सोमवार की देर शाम तक अंबेडकर की प्रतिमा लगवा दिया। प्रतिमा तोड़ने वाले एक भी आरोपी को रामपुर कारखाना पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इसको लेकर गांववालों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें