फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू तट पर एक साथ जलीं सात चिताएं

विज्ञापन
बरहज के गौरा-कटइलवा स्थित सरयू नदी तट पर एक साथ जलती सात चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले खोराराम गांव के सात लोगों के शव अंतिम संस्कार बुधवार की देर शाम सरयू तट पर हुआ। एक साथ सात चिताएं जलता देख लोगों की रूह कांप उठी। इस दौरान डीएम-एएसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला और सैकड़ों ग्रामीण डटे रहे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सात शव खोराराम ले जाया गया, जबकि चालक झुनझुन का शव उसके गांव पिपराइच भेज दिया गया। खोराराम में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए परिवार की महिलाएं उस ओर दौड़ पड़ी। किसी तरह उन्हें संभालते हुए सभी शवों को एक साथ बरहज के सरयू तट पर ले जाया गया। यहां पहले से ही लकड़ी रखकर चिता लगा दी गई थी। शव वाहन और एंबुलेंस से बहादुर गोंड, मुनीम, सत्तन, सचिन, दलसिंगार, शिवपूजन, अमेरिका यादव का शव घाट पर लाया गया। एक-एक पर उन्हें परिजनों ने मुखाग्नि दी। एक साथ जलती सात चिताओं को देख लोग सिहर उठे। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सतीश कुमार, सीओ निष्ठा उपाध्याय, थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह, इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा, आनंद सिंह, राजेश कुमार, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

दुर्घटना बीमा योजना के तहत दी जाएगी सहायता
पैकौली। मृतकों के घरवालों को प्रशासन किसान दुर्घटना बीमा और पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। बुधवार को डीएम अमित किशोर, एसडीएम दिनेश मिश्र व रुद्रपुर एसडीएम सुनील गांव में पहुंचे। घरवालों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ आए राजस्व कर्मियों को परिवार का ब्योरा लेकर कागजात तैयार कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि दुर्घटना बीमा योजना व पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें