फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायन हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
एकौना थाने में रमायन हत्याकांड का दूसरा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाने के भेड़ी गांव में दो मार्च को गोली मारकर रामायन की हत्या में दूसरे आरोपी को भी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या का मुख्य आरोपी दस मार्च को ही गिरफ्तार हुआ था। गांव के रामायन यादव की दो मार्च को तिघरा मराछी बांध पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की विवेचना में हत्या के पीछे थाईलैंड में प्रवास के दौरान हुआ विवाद सामने आया। घटना में प्रमोद यादव, विनोद यादव निवासी रानापार, झगहां थाना सहित तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। एसओ ने बताया कि दूसरे आरोपी विनोद यादव की तलाशी में छापामारी की जा रही थी। इस दौरान विवेचना में प्रमोद यादव के साले विजय यादव निवासी फैलहा थाना झगहां की भी हत्या में संलिप्तता सामने आई। बुधवार को असवनपार पुल के पास उसके देखे जाने की सूचना पर घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तीन दिन पहले मुख्य आरोपी प्रमोद यादव करहकोल घाट से पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुआ असलहा भी बरामद हो चुका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक अन्य आरोपी विनोद यादव को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें