फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से टकराई कार, धू-धूकर जली

विज्ञापन
सोहनपुर बाजार में एक कार दोपहर12बजे बिजली के खम्भे से टकराकर धू धूकर जल उठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा थानाक्षेत्र के सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर सोहनपुर बाजार में तेज रफ्तार लग्जरी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें कार सवार एक किशोर झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। कार सवार चालक समेत दो अन्य लोग जख्मी किशोर को लेकर भाग गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कानपुर के नंबर की लग्जरी कार सलेमपुर की तरफ से आ रही थी। उसमें चालक के अलावा महिला और तीन लोग सवार थे। कार अभी सोहनपुर बाजार के पूर्वी हिस्से में पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे हाईटेंशन तार वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से बिजली का खंभा तार समेत गिर गया। कार सवार स्थिति की भयावहता समझ जैसे ही उतरे कार में आग लग गई। पल भर में कार आग का गोला बन गई। जब तक स्थानीय लोग जुटते कार सवार भाग गए। लोगों के मुताबिक कार सवार एक किशोर झुलस गया। उसे कार सवार लेकर चले गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार कानपुर में कार्तिक साहू के नाम से पंजीकृत है। वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें