फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त जख्मी

विज्ञापन
बरह के परसियां तिवारी गांव में हर्ष फायरिंग के बाद सूना पड़ा दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त जख्मी हो गया। गोली उसके सीने में लगी। गंभीर हाल में बरहज सीएचसी से देवरिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना बरहज थाना क्षेत्र के परसिया तिवारी गांव की है। फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

परसियां तिवारी गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी प्रहलाद तिवारी की बेटी डाली की शादी के लिए सलेमपुर के मिश्रौली निवासी आर्यन मिश्रा उर्फ सिब्बू रविवार की रात बारात लेकर आया था। प्रहलाद के बेटे प्रतीक तिवारी का तिलकोत्सव भी आयोजित था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तिलक और द्वारपूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। जहां एक ओर लोग वर-वधू को आशीर्वाद दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर भोजन के लिए रखी थालियों के पास एक व्यक्ति फायरिंग करने लगा। बंदूक से निकली एक गोली बारात में शामिल होने आए गोरखनाथ के नथमलपुर निवासी बबलू सिंह (42) को लग गई। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें साथी अस्पताल ले गए। फायरिंग के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। लोग खेत की पगडंडियां पकड़ कर लोग भागने लगे। कुछ ही देर में विवाह स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि कोई भी जुबान खोलने से गुरेज कर रहा था। बताते हैं कि बबलू सिंह दूल्हा आर्यन का दोस्त है। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक रामधारी मिश्र ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

किसी तरह हो सकी शादी
हर्ष फायरिंग में गोली लगने के बाद घायल बबलू सिंह को लेकर बारात में भगदड़ मच गई। जो जैसे था, घर पहुंचने की फिराक में था। बारात में आए छोटे बच्चे जहां रोने चिल्लाने लगे, वहीं महिलाएं पुलिस से घर जाने के लिए गाड़ी भेजने की गुहार लगा रही थीं। पांडाल की चारपाइयां सूनी हो गई थीं। दूल्हा आर्यन, पिता भूपेश मिश्रा और दो-चार घर के सदस्यों के बीच शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें