सैन्य सम्मान के साथ सेना केे जवान का हुआ अंतिम संस्कार
बरहज। नगर स्थित कटइलवा मुक्तिपथ पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के सतरांव सुकरौली गांव निवासी सेना में तैनात सुनील यादव (38) का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। दो वर्षीय पुत्र सक्षम ने पिता को मुखाग्नि दी। लोगों की आंखें नम हो गईं।
सलेमपुर के रामपुर बुजुर्ग गांव के पश्चिम सड़क के किनारे सुनील का संदिग्ध हाल में शव मिला था। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। मंगलवार को कटइलवा स्थित मुक्तिपथ पर साथी जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।