फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: एम्स के डॉक्टर, एआरटीओ सहित 72 मिले कोरोना पॉजिटिव, दो बुजुर्गों की मौत

Tue, 01 Feb 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से अब तक 65,849 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 63,753 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सोमवार को ही 145 लोग ठीक होकर घर गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक डॉक्टर, एआरटीओ व तीन मासूम सहित 72 नए कोरोना पॉजिटिव सोमवार को मिले हैं। वहीं देवरिया के 78 व 68 वर्षीय दो बुजुर्गों की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत भी हुई है। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1241 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं। गोला का एक साल का मासूम, आठ साल के दो बच्चे, 16 साल के एक किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ग्रामीण क्षेत्र के उरुवा में एक ही परिवार के दो बुजुर्ग, राप्तीनगर में एक ही परिवार के दो लोग, राप्ती नगर फेज चार में एक ही परिवार के तीन लोग, जेल में एक, आदर्श नगर में एक ही परिवार के दो लोग, दाउदपुर काली मंदिर के निकट रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग, एम्स में इलाज कराने आए चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जंगल आरोही कुसुमी टोला का एक 90 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से अब तक 65,849 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 63,753 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सोमवार को ही 145 लोग ठीक होकर घर गए हैं। अब तक 855 की मौत हो चुकी है।

50 से अधिक मरीज बीआरडी में हैं भर्ती

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 50 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। कई संक्रमितों को लिवर, हार्ट या ब्रेन स्ट्रोक की समस्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें