339 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण आज
देवरिया। जनपद में सोमवार को 339 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीणांचल में केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 319 तथा शहर में बीस केंद्र बनाए गए हैं।
प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सलेमपुर, बनकटा, रुद्रपुर, भलुअनी क्षेत्र में 20-20, भाटपाररानी में 27, भटनी, लार, भागलपुर में 24-24, महेन, बरहज में 22, गौरीबाजार में 23, मझगांवा में 10, बैतलापुर, तरकुलवा में 15-15, रामपुर कारखाना व देसही देवरिया में 18-18 केंद्र बनाए गए हैं। शहर में बीस केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिला पुरूष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ नगर, वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर, स्वयंवर वाटिका इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 13 रामनाथ देवरिया, हनुमान मंदिर के पीछे काली मंदिर, न्यू कालोनी स्थित गुरूद्वारा के सामने पार्क में, वार्ड नंबर 25 रौनियारी टोला, वार्ड नंबर 23 सेराज अहमद के घर, शुभम वाटिका साकेत नगर, कांशीराम आवास मेहड़ा बाहर, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास हरिनाथ बाबा के स्थान, भुजौली कालोनी में गैस गोदाम के निकट, शिव मंदिर न्यू कालोनी, राधा-कृष्ण मंदिर उमानगर, वार्ड नंबर एक में संजय गांधी विद्यालय भटवलिया, उमा इलेक्ट्रानिक के पास राघव नगर केंद्र बनाया गया है।