फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मृतक आश्रितों को सहायता देने में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड मृतक आश्रितों को सहायता देने में आई तेजी
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में जमा हुए 169 आवेदन
दी जाएगी 50 हजार रुपये की सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर पर काल कर जहां मृतकों के आश्रितों को सूचना दी जा रही है वहीं, अब तक 169 आवेदन प्राप्त हुए हैं। साथ ही आवेदन पत्रों की जांच कर औपचारिकताएं पूरी करने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए शासन से एक करोड़ दस लाख रुपये की किस्त मिली है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को अनुग्रह सहायता राशि मिल जाएगी।
कोरोना महामारी के समय जनपद के हालात भयावह थे। इस दौरान बहुत से लोग काल के गाल में समा गए। सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति के आश्रित को पचास हजार रुपये अनुग्रह सहायता देने की योजना शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर जनपद में मृतकों की संख्या 221 दर्ज है, जबकि महामारी से अधिक संख्या में लोगों की मौत हुई। योजना के तहत प्रोफार्मा पर आवेदन करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने के लिए केंद्र बनाया है। नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह के निर्देशन में यहां आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार, फील्ड कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह, ऑफिस असिस्टेंट विकास कुशवाहा आवेदन को प्राप्त करने तथा उसे रजिस्टर पर दर्ज करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही आवेदन की फीडिंग का कार्य भी चल रहा है। यहां से पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर पर काल कर मृतकों के आश्रितों को सूचना दी जा रही है, वहीं, आवेदन करने के लिए भी कहा जा रहा है। शासन ने पोर्टल पर दर्ज मृत 220 व्यक्तियों के आश्रितों के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये की किस्त जारी कर दी है। इसमें एक मृत का नाम बाद में दर्ज हुआ है। अन्य आवेदन पत्रों की जांच गठित समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमओ, एसीएमओ, एक रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। इसके बाद आश्रितों के खाते में सीधे सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

68 नंबर पर अब तक नहीं हो सकी बात
देवरिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर पर काल कर सूचना दी जा रही है। साथ ही प्रतिदिन आवेदन करने के लिए रिमाइंड भी किया जा रहा है। इसमें 68 मोबाइल नंबर पर अब तक बात नहीं हो सकी है। इनमें कुछ नंबर स्विच ऑफ हैं तो कुछ पर इनकमिंग काल की सुविधा नहीं है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं।
22 आश्रितों के खाते में सोमवार तक चली जाएगी सहायता राशि
देवरिया। जनपद में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह सहायता के मद्देनजर अब तक 169 आवेदन जमा किए गए हैं, जिसमें पोर्टल पर दर्ज मृत की संख्या 221 के सापेक्ष अब तक मात्र 41 आवेदन आए हैं। इसमें 22 आवेदनों के जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 22 मृत व्यक्तियों के आश्रितों के खाते में सोमवार तक अनुग्रह सहायता राशि पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
सरकार की ओर से कोविड संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता देने को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है। आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। 22 आश्रितों के खाते में शीघ्र सहायता राशि भेज दी जाएगी।
-नागेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें