रामजानकी मार्ग पर गड्ढे में गिरी बाइक, दंपती घायल
कपरवार। स्थानीय चौराहा स्थित पानी की टंकी के निकट रामजानकी मार्ग पर बने गड्ढे में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कटइलवा निवासी बाइक सवार सन्नी और उनकी पत्नी सविता घायल हो गईं। आसपास के लोग जुट गए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।
बुधवार को कटइलवा निवासी सन्नी बाइक से अपनी पत्नी को लेकर बड़हलगंज जा रहा था। बताया जा रहा है कि कपरवार चौराहे पर अचानक सामने गड्ढा आ जाने से सन्नी बाइक लेकर पलट गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर शाम करीब छह बजे उसी गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गया। जिससे गौरा निवासी और चालक सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। संयोग रहा कि ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी।