फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा सांसद का विवादित बयान, 'हमारी सरकार में गरीबों का भर रहा पेट, इससे पहले पत्तल चाटकर भरते थे पेट'

Mon, 06 Nov 2023 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

देवरिया सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का पेट भर रहा, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
देवरिया सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया। फ्री का राशन रेवड़ी की तरह बांटे जाने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि फ्री का राशन गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखे मरते थे, पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में पशुओं के गोबर से दाना निकल कर लोग खाते थे। प्रधानमंत्री ने इस पीड़ा को समझा। हर घर को अन्न के बिना नहीं मरने देंगे, यहां सबको जीने का हक है। यही सरकार का कर्तव्य है। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया का औद्योगिक विकास गीडा की तर्ज पर हो, ऐसा प्रयास कर रहा हूं। इसी के क्रम में उसरा में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। देवरिया में सात रेलवे ढालों पर अंडरपास बनने की मंजूरी मिल चुकी है,जिसका काम शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इन अंडरपास के बन जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो रहा है। यह रेलवे स्टेशन बिल्कुल हवाई अड्डे की तरह से बनेंगे। इन रेलवे स्टेशन पर एसी हॉल, लिफ्ट, पार्क आदि का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें