कंटेनर पलटने से चार पशुओं की मौत
बनकटा। थाना क्षेत्र के भठवा पांडेय गांव के समीप बृहस्पतिवार को पशुओं से लदा कंटेनर पलट गया। हादसे में चार पशुओं की मौत हो गई। पशु तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे थे। घटना के बाद चालक और तस्कर फरार हो गए।
सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर भठवा पांडेय गांव के समीप सुबह लोगों ने कंटेनर को पलटा देखा। उसमें दो दर्जन पशु थे। चालक मौके पर नहीं था। किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से कंटेनर से पशुओं को बाहर निकलवाया। कंटेनर में पशुओं को क्रूरता से लादा गया था। कुछ पशुओं की हालत गंभीर थी। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि जेसीबी मंगाकर पशुओं को निकलवाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।